प्रियंका अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ शादी की तैयारियां तो कर रही हैं परंतु उनका इरादा आने वाले दिनों में बॉलीवुड में फिल्में प्रोड्यूस करने का भी है। प्रियंका के करीबी सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों की मानें तो उन्होंने निक से कहा है कि शादी के बाद दोनों मिलकर कंपनी बनाएंगे जिसमें बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस की जाएंगी। निक तैयार हैं। इस बीच प्रियंका की अपनी फिल्म कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स पहले की तरह काम करेगी। इस बैनर तले प्रियंका क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में बनाती हैं। वह अभी तक मराठी, पंजाबी, भोजपुरी, सिक्कीमी और असमी फिल्में बना चुकी हैं। पर्पल पेबल का काम उनकी मां मधु चोपड़ा देखती हैं।