फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शाहरुख की तारीफ में जुटी प्रियंका

Thu, 20 Sep 2012 02:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग खान का जादू ही है जो प्रियंका चोपड़ा के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। किंग खान से प्रियंका की दूरी की कई खबरें आयी लेकिन लगता है कि प्रियंका के लिए शाहरुख खान काफी अहमियत रखते हैं और वे गाहे -बगाहे वह यह बात बता ही देती हैं।
विज्ञापन


ऐसा न होता तो बीते दिनों वह सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर यह बात खुले तौर पर नहीं कहती कि 'बर्फी' में उनके ऑटिस्टिक किरदार के लिए उनको एक्टिंग टिप्स शाहरुख ने दी थी। शाहरुख ने फिल्म 'माय नेम इज खान' की शूटिंग के दौरान अपने ऑटिस्टिक किरदार पर जितना भी रिसर्च किया वो सभी उन्होंने प्रियंका के साथ शेयर किया।

यही वजह है कि 'बर्फी' में झिलमिल का किरदार निभाते हुए उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई और वे पूरी तरह से उस किरदार के साथ न्याय कर पायीं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही शाहरुख और प्रियंका के बीच रोमांच की खबरें भी सामने आयी थी लेकिन गौरी के दखलअंदाजी के बाद यह रिश्ता शुरु होने के साथ ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें