फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म! निकयंका की दोनों शादियों की पहली तस्वीरें, प्रियंका को KISS करते ही शरमाए निक

Tue, 04 Dec 2018 06:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चा में रहने वाली हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने बीते 1-2 दिसंबर को शादी कर ली थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दौरान प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने नहीं आई थीं, जो अब सामने आ गई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : people magazine
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के दौरान मेहंदी की तस्वीर के बाद, अब अमेरिक की मशूहर पिपल्स मैगजीन ने इन दोनों स्टार को अपनी कवर पेज पर जगह दी है। पिपल्स मैगजीन ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के मंडप की तस्वीर शेयर की है। इसने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : people magazine
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीति-रिवाजों वाली शादी के लुक में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ही तस्वीर में इन दोनों की क्रिश्चियन शादी दिखाई दे रही है। तीसरी तस्वीर पिपल्स मैगजीन के कवर पेज की है, जिसमें यह दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई हैं। 

 

4 of 5
priyanka nick - फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रियंका और निक आज दिल्ली के होटल ताज पैलेस में अपनी शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शन करने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक के इस रिसेप्शन में देश के और भी कई नामी लोगों के आने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sophie turner - फोटो : social media
इस बीच होटल ताज पैलेस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा चुका है। होटल में सभी इंतजाम एकदम रॉयल तरीके से किए गए हैं। खबरों की मानें तो दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका ने किसको न्यौता दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें