बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चा में रहने वाली हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने बीते 1-2 दिसंबर को शादी कर ली थी। दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दौरान प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने नहीं आई थीं, जो अब सामने आ गई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।