फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने किया 'द ब्लफ' के निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स का वेलकम, जानिए कौन सा सोशल मीडिया किया ज्वाइन

Tue, 13 Jan 2026 12:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Welcomes Frank E. Flowers: प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म 'द ब्लफ' का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। वहीं आज प्रियंका ने 'द ब्लफ' के निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स का स्वागत इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और फ्रैंक ई फ्लावर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द ब्लफ' के निर्देशक फ्रैंक ई फ्लावर्स के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही प्रियंका ने फ्रैंक के लिए एक वेलकम नोट भी लिखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगामी एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' के निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने फ्रैंक ई. फ्लावर्स के साथ एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें प्रियंका फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं और फ्रैंक उनके साथ सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर शायद 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'द ब्लफ' के निर्देशक फ्रैंक आपका इंस्टाग्राम पर स्वागत है।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'द ब्लफ'?
19वीं सदी के कैरिबियाई परिवेश पर आधारित एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व समुद्री डाकू, एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बॉडेन की भूमिका में हैं। फिल्म 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: कैसे मिले नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन, वायरल वीडियो में दिखी कपल की लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें