फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उन्हें बताना है, भारतीय कलाकार जोकर नहीं'

Sun, 26 Jun 2016 10:10 AM IST
बीबीसी/हारुन रशीद
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा को स्पेन में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड की 'बेवॉच रिबूट' में 'ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन और जैक एफरन के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। बेवॉच में वो निगेटिव किरदार में हैं जो उन्हें पसंद है।
विज्ञापन


उन्होंने बीबीसी को बताया कि उन्हें अमरीका में आए साल भर ही हुआ है और अभी उन्हें लंबी दूरी तय करनी है। वह कहती हैं कि वो दुनिया को यह बताना चाहती हैं कि बॉलीवुड में सिर्फ गाने पर डांस करने वाले हम जोकर नहीं हैं। 'मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि भारत के कलाकार 'जोकर' नहीं हैं।'

"लोग सोचते हैं कि हम हॉलीवुड की नकल कर रहे हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इंडस्ट्री में से एक हैं। हम हिंदी बोलते हैं जो सिर्फ एक ही देश में बोली जाती है लेकिन हमारी इंडस्ट्री का चालीस परसेंट व्यवसाय भारत के बाहर से आता है।'हिंदी फिल्में दुनियां भर में देखी जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें