फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुद को बदलना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

Fri, 09 Aug 2013 10:38 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा अब खुद को बदलना चाहती हैं। उन्हें लग रहा है कि वह लंबे अरसे से एक जैसी भूमिकाओं में ही टाइप्ड हो गई हैं। जल्द ही उनका बदला हुआ रुप दिखेगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा ऐसी फिल्मों में दिख रही हैं, जो लीक से हटकर हैं। 'बरफी' हो या 'सात खून माफ' अथवा जल्द ही पूरी होने जा रही बायोपिक फिल्म मैरी कॉम।

पीसी ने अलग अंदाज की फिल्मों में काम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। लेकिन यह भी सच है कि इधर पीसी गंभीर किस्म के किरदारों से ऊबी नजर आ रही हैं। यही वजह है कि अब उनकी नजर हल्की भूमिकाओं पर ज्यादा है।
विज्ञापन


हाल ही में अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'जंजीर' के एक प्रमोशनल गाने में प्रियंका ने धमाल मचा दिया है। वे इस गाने में अपने हीरो से कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं कि समझदार दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लें।

पीसी ने इस प्रमोशनल गाने में द्विअर्थी लाइनें बोली हैं। इतना ही नहीं, उनकी पुलिसिया ड्रेस भी बड़ी ग्लैमरस नजर आ रही है। इस गाने में वे न केवल टाइट शर्ट में दिख रही हैं, बल्कि उन्होंने हॉट लगनेवाली हाफपैंट भी पहनी हुई हैं।

साउथ के स्टार रामचरण तेजा की बाहों में सिमटी पीसी बड़े चुलबुले अंदाज में मौजूद हैं। पीसी की तरह ही तेजा भी पुलिस ऑफिसर की वरदी में हैं। पीसी का इन डबल मीनिंग वाली पंक्तियों के बारे में कहना है कि निश्चित रूप से ये बहुत फनी हैं। गाने के मूड के हिसाब से ही इन्हें रखा गया है। दर्शक अब इस तरह की शरारतें स्वीकार करने लगे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें