फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश और हताश हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा?

Sat, 21 Sep 2013 08:37 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निराश और हताश हैं। उनके ऐसा होने की वजह पूरी तरह से फिल्मी है।
विज्ञापन


'जंजीर' को मिली असफलता से प्रियंका चोपड़ा काफी दुखी हैं। एक क्लासिक फिल्म की रीमेक बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिटेगी, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

पीसी को पूरा भरोसा था कि बिग बी की पिछली रीमेक फिल्मों 'डॉन' और 'अग्निपथ' की तरह ही जंजीर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यहां तक कि जंजीर के साथ ही रिलीज हुई उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने बड़ी कमाई कर बाजी मार ली।

लेकिन पीसी उन लोगों में नहीं हैं, जो पीछे मुड़कर देखती हैं। उनका कहना है कि दुख को झटक कर आगे बढऩा ही जीवन है। अब प्रियंका की नजर अपनी आगामी दो फिल्मों 'कृष 3' और गुंडे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसी का यह भी कहना है कि हिट और फ्लॉप का चक्कर तो अदाकारों के साथ धूप और छांव की तरह रहता है। हां, जंजीर के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने यह सबक जरूर लिया है कि साल में एक फिल्म करने का फंडा खतरे से खाली नहीं होता। हाथ में चार-छह फिल्में हमेशा रहनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें