फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.8 लाख रुपए की ड्रेस पहनकर कान लायंस में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, 35 हजार की सैंडल्स में जानें क्या था खास?

Thu, 25 Jun 2026 03:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra At Cannes Lions: प्रियंका चोपड़ा कान लायंस 2026 में शामिल हुईं। जहां उनकी ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जानिए 1.8 लाख रुपए से भी महंगी ड्रेस में क्या था खास…
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कान लायंस में हिस्सा लिया। यह क्रिएटिविटी का पांच दिन का इंटरनेशनल फेस्टिवल है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की रीढ़ माने जाने वाले क्रिएटिव और मार्केटिंग कम्युनिटीज के काम को सेलिब्रेट करता है। इस दौरान प्रियंका की पर्सेनैलिटी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उनकी 1.8 लाख रुपए की ड्रेस तुरंत ही आकर्षण का केंद्र बन गई।

प्रियंका ने पहनी 1,80,900 रुपये की ड्रेस

विज्ञापन

प्रियंका को डेबसी थिएटर में स्टोरीटेलिंग, ओरिजिनैलिटी और अपने विजन को बनाए रखने जैसे विषयों पर बात करने के लिए बुलाया गया था। इस इवेंट के लिए उन्होंने सिल्विया चेरासी की कलर-ब्लॉक्ड हॉल्टर ड्रेस पहनी। इसकी कीमत 1,80,900 रुपये थी। इटैलियन फैब्रिक से बनी इस मैक्सी ड्रेस का कॉलम सिल्हूट इसे एक स्टाइलिश लुक दे रहा था। पीछे की तरफ टाई डिटेलिंग वाली हॉल्टर नेकलाइन ने एक्ट्रेस के लुक को और भी शानदार बना दिया।

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह अपने लुक को किया कंप्लीट
अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ 35,574 रुपये की फ्रेडा साल्वाडोर लेदर थोंग सैंडल पहनीं। क्योंकि प्रियंका को इवेंट में बोलना था, इसलिए उन्होंने कैजुअल पावर ड्रेसिंग का उदाहरण देते हुए अपना लुक सिंपल रखा। उन्होंने अपने बालों को लूज वेव्स में स्टाइल किया और खुला छोड़ दिया। ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक नेकलेस और रोलेक्स डे-डेट 40 चॉकलेट डायल घड़ी पहनी।

विज्ञापन

वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार कार्ल अर्बन के साथ 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन और एडवेंचर फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आई थीं। अब वह कई साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

प्रियंका एसएस राजामौली की पैन-इंडिया फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े स्केल पर बनने वाली यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें