प्रियंका का बिजी शेड्यूल
हाल ही में प्रियंका भारत आईं और अब लंदन जा रही हैं। देर रात उन्होंने अपनी फ्लाइट की सेल्फी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा घर जैसा बेडरूम, प्लेन में। लंदन जा रही हूं, जल्द मिलेंगे।' इस तस्वीर में वे आराम से बैठी हैं। हल्का मेकअप और बाल पीछे बंधे हुए हैं। यह तीन हफ्ते में उनकी दूसरी भारत यात्रा है।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'सिटाडेल' सीरीज के नए सीजन की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं', आर माधवन ने पत्नी सरिता बिरजे को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखी दिल की बात