फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: ‘हमारे पास पर्याप्त अवसर नहीं’, हॉलीवुड में काम करने पर प्रियंका चोपड़ा ने क्यों कही यह बात?

Wed, 31 Aug 2022 05:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में सक्रिय हैं। लेकिन अभिनेत्री ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें लगता है वह आज भी इस इंडस्ट्री में नई हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने हिंदी सिनेमा में शानदार काम करने के बाद हॉलीवुड में कदम रखा और यहां भी उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन आज भी प्रियंका चोपड़ा को लगता है कि वह हॉलीवुड में नई हैं। हाल ही में, प्रिंयका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड में संघर्ष और अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं लगभग 10 साल से हॉलीवुड में काम कर रही हूं और अब आखिरकार मैं वही कर रही हूं जो मैं सच में करना चाहती थी।' प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में बताया कि हॉलीवुड में दक्षिण एशियाई कलाकारों को बतौर लीड एक्ट्रेस या एक्टर अपनी एक पहचान बनाना काफी मुश्किल है। अभिनेत्री ने कहा कि दक्षिण एशियाई अभिनेताओं के रूप में, हमारे पास अभी हॉलीवुड के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। बड़ी कमर्शियल फिल्मों में लीडिंग रोल पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसमें बहुत काम लगता है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं हमेशा कुछ बड़ा हासिल करने वाली रही हूं। मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो अपने गोल को लेकर निश्चित रहती है। मुझे चुनौतियों का सामना करना, सीखना और हमेशा कुछ जानना पसंद है। मैं अभी भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। बॉलीवुड में मेरा करियर शानदार रहा है और कई सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं के साथ मैंने काम किया है। अब मैं एक एक्टर के तौर पर हॉलीवुड में भी ऐसा ही काम करना चाहती हूं।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में टीवी शो 'क्वांटिको' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन', 'बेवॉच' और 'इज नॉट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें