बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'पहुना' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे कांस इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
हालांकि प्रियंका इस दौरान वहां मौजूद नहीं थी लेकिन उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने यहां हिस्सा लिया। मधु चोपड़ा ने कहा, 'इस फेस्टिवल में हिस्सा लेना और फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करना 'पहुना' की टीम के लिए बड़ा सम्मान है।'
'पहुआ' तीन नेपाली बच्चों की कहानी है जो नेपाल में माओवादियों के आंदोलन से भागते हुए सिक्किम पहुंच जाते हैं। इस दौरान वे अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। इसमें उनका साहस, बहादुरी और शक्ति दिखाई गई है। इस फिल्म के कलाकार और ज्यादातर तकनीशियन सिक्किम के रहने वाले हैं।
पोस्टर में दो बच्चों को दिखाया गया है। इसमें लड़की कुछ पकाते हुए तो लड़का एक बच्चा संभालते हुए दिख रहा है। फिल्म के निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।
.@purplepebblepictures Presents the 1st look of our Sikkimese film #Pahuna unveiled at Cannes.Directed by Paakhi A Tyrewala. @madhuchopra pic.twitter.com/fOTOATY4ic
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 22, 2017