बेटी संग प्रियंका चोपड़ा की फोटोज
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कमरे की बालकनी में बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रियंका की गोद में उनकी लाडली बेटी मालती भी हैं। यह तस्वीर पीछे से क्लिक की गई है, जिस वजह से इस तस्वीर में प्रियंका का आधा चेहरा दिख रहा है और नन्ही मालती की बैक दिख रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका सेल्फी ले रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें प्रियंका की बेटी मालती के साथ पहली ट्रिप की हैं।
फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हमारी पहली ट्रिप।' प्रिंयका की उनकी नन्ही परी के साथ यह फोटोज फैंस से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर और अनुष्का शर्मा ने खूब सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं। वहीं, फराह खान ने लिखा, 'भगवान मालती और प्रियंका का भला करे।' इसके अलावा, फैंस भी अलग-अलग अंदाज में प्रियंका की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इन फोटोज को 16 लाख 71 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं और यह आंकड़ा ऐसे ही तेजी से बढ़ रहा है।