प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा कदम उठाया है। वह अब समीर जौरा से पूरी तरह से अलग हो गईं हैं।
प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले अपनी फ़िल्म 'मैरी कॉम' के लिए फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा से प्रशिक्षण ले रही थी। लेकिन इसके बाद कुछ समय के लिए फ़िल्म की शूटिंग को रोक दिया गया, जिस से प्रसिक्षण भी बीच में ही रह गया। लेकिन अब समीर इस प्रोजेक्ट को छोड़ना चाहते है।
फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर को प्रशिक्षण देने वाले समीर जौरा, प्रियंका को भी फ़िल्म 'मैरी कॉम' के लिए प्रशिक्षण दे रहे थे। लेकिन कुछ दृश्यों को शूट करने के बाद इस फ़िल्म को बीच में ही छोड़ दिया गया था। जिस से समीर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते इसे छोड़ देना चाहते है।
सूत्र कहते है, "अपनी आने वाली फ़िल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा एक बॉक्सर का किरदार निभा रही है, जिसके लिए उन्हें स्वास्थ्य प्रशिक्षण लेने की बहुत जरूरत है। लेकिन समीर का कहना है कि उन्होंने इस ट्रैनिग को बीच में ही छोड़ दिया था। ऐसा लगता है कि प्रियंका, जो इस से पहले संजय लीला भंसाली की फ़िल्म के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुजर रही थी, इसके बाद उन्होंने समीर के साथ प्रशिक्षण शुरू किया था।अब वह बिना ट्रैनर के ही रही गई है।
वहीं समीर ने भी इसकी पुष्टि की है, "हां मैं, प्रियंका को फ़िल्म 'मैरी कॉम' के लिए प्रशिक्षण दे रहा था, और हमने लड़ाई वाले तीन से चार दृश्य शूट भी कर लिए थे। लेकिन इसके बाद अगले पांच-छः महीने तक उन्होंने इसके बारे में कोई ज़िक्र ही नहीं किया। इसीलिए अब मैं इस प्रोजेक्ट को छोड़ रहा हूँ। मेरे पास उनकी देखभाल करने के लिए और भी ग्राहक है।"
समीर इन दिनों 'बैंग बैंग' के लिए ऋतिक और 'मर्दानी' के लिए रानी मुखर्जी को भी प्रशिक्षण दे रहे है। इस बारे में प्रियंका के वक्ता से बात नहीं हो पाई है।