फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का खुलासा, कौन-कैसा होगा उनका दूल्हा

Mon, 02 Dec 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुल्हन तो बनना चाहती हैं लेकिन शादी के लिए उन्हें ऐसा-वैसा दूल्हा नहीं चाहिए। वह अपने दूल्हे में क्या-क्या खास गुण चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने एक लंबी लिस्ट बनाई है। प्रियंका का कहना है कि दूल्हा तो बिल्कुल उनका मेल वर्जन होना चाहिए।
विज्ञापन


31 साल की होने जा रहीं प्रियंका का इस बारे में कहना है, 'मेरे पास एक लंबी लिस्ट है और उसका स्टैंडर्ड बहुत ही हाई है। वह जेंटलमैन हो, इंटेलिजेंट हो। वह मेरा सम्मान करे। वह फनी हो लेकिन स्टुपिड किस्म का फनी न हो बल्कि बुद्धिमान फनी हो। उसे चार्मिंग होना चाहिए। असल में वह बिल्कुल मेरा मेल वर्जन हो।'

पीसी ने अपनी लंबी लिस्ट में यह भी जोड़ा कि उनका होने वाला हसबैंड एक्टर ही हो, यह कोई जरूरी नहीं।

प्रियंका ने कहा, 'वह एचीवर हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह एक्टर है या नहीं। मैं ऐसे किसी आदमी का सम्मान नहीं कर सकती, जो अचीवर न हो।'

प्रियंका जब अपने होने वाले हसबैंड की इतनी खूबियां गिना रही हैं तो गॉसिप सर्किल में ये बातें जोरों से चल रही हैं लग रहा है वह शादी की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछले महीने प्रियंका कह चुकी हैं कि उनको शादी की कोई जल्दी नहीं है क्योंकि उनको अभी तक कोई मिला नहीं है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे।

अब जब प्रियंका अपने होने वाले दूल्हे के बारे में इतनी सारी खूबियां गिना रही हैं तो हम दुआ करते हैं जल्द ही उनको मिस्टर राइट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें