मनोज बाजपेयी ने भी सुनील थापा को दी श्रद्धांजलि
प्रियंका चोपड़ा के अलावा मनोज बाजपेयी ने सुनील थापा को श्रद्धांजलि देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘यह बहुत दुख की बात है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर। आपके कारण मेरे ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।’
कैसे हुआ सुनील थापा का निधन?
अभिनेता सुनील थापा का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा वक्त फिल्मों को दिया था। नेपाली सिनेमा में उन्होंने लगभग 300 फिल्में की थी। साथ ही भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अलावा सुनील थापा ने कई बॉलीवुड फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्हें बॉलीवुड में हाल ही में ‘द फैमिली मैन’ और ‘मैरी कॉम’ में काम करने के लिए पहचाना जाता है। ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर में भी नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा उन्होंने ‘एक दूजे के लिए’ और ‘आज की आवाज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग, प्रमोशन के लिए वह लगातार भारत आ रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।