फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो मम्मी-पापा की इच्छा के बगैर किया था प्रियंका ने यह काम...

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही आज सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली कलाकार हैं, लेकिन उनका कहना है कि आज से 10 साल पहले जब उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया था तो उनका रूढ़िवादी पंजाबी परिवार इसके लिए राजी नहीं था।
विज्ञापन


प्रियंका (32) ने बताया कि उनका परिवार शुरुआत में उनके फिल्मों में काम करने को लेकर सख्त था। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्डस के दौरान अपने आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' की स्क्रीनिंग के बाद बातचीत में प्रियंका ने बताया, "मैं एक रूढ़िवादी पंजाबी परिवार से आती हूं।

जब मैं फिल्मों में आई थी, तो वे काफी नाराज थे। लेकिन बाद में मेरे माता-पिता ने मेरा साथ दिया और मुझे वह सब करने दिया, जो मैं करना चाहती थी।"

Trending Videos
विज्ञापन

किरदार भी है मिलता जुलता

प्रियंका ने कहा कि 'दिल धड़कने दो' में उनका किरदार आयशा भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है।​ उन्होंने कहा, "लड़कियों को बंदिशों में रखा जाता है..आप क्या हैं और क्या चाहते हैं इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें