हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के प्रमोशन्स की झलकियां देखने को मिल रही हैं। फिल्म के प्रीमियर के लिए हाल ही में प्रियंका टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। उनको स्क्रिप्ट ने इंप्रेस किया और वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना।
Priyanka Chopra and Salman Khan
- फोटो : Social Media
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड कमबैक करने वाली थीं। लेकिन प्रियंका ने आखिरी मौके पर फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी नाराज भी हुए थे। सलमान की नाराजगी फिल्म भारत के प्रमोशन्स में देखने को मिली थी।
Priyanka Chopra and Salman Khan
- फोटो : Social Media
भारत के प्रमोशन्स में सलमान खान ने प्रियंका पर काफी तंज कसे थे। फिल्म से प्रियंका के किनारा करने के बाद कटरीना कैफ सलमान खान के साथ नजर आई थीं। ईद पर रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
Zaira Wasim and Priyanka Chopra
- फोटो : instagram