प्रियंका चोपड़ा जो कि आजकल लॉस एंजेल्सि में अमेरिकन शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, के दौरान अपने टीनेज क्रश के बारे में बताया।
बिजेनस बॉलीवुड में छपी खबर के मुताबिक, हर लड़की का टीनेज में क्रश होता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का क्रश ना हो ये कैसे संभव है। एबीसी टेलिविजन नेटवर्क के अमेरिकन शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा को एक टास्क में टीनेज क्रश के बारे में सच्चाई बतानी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्रश के बारे में बताते हुए कहा कि उनका पहला क्रश अमेरिकन एक्ट्रेस टिफनी थीसन थी जिसे केली कपोस्किी के रूप में जाना जाता है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टिफनी की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा ये है मेरा टीनेज क्रश। आपको बता दें टिफनी ने पॉपुलर टीवी शो ‘Saved By Bell’ में काम किया था।