प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज सुबह सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो हैदराबाद की हैं। एक तस्वीर में मालती कार की खिड़की से बाहर देख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में मालती के नन्हें पैर दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ हैदराबाद पहुंचने की बात कही और कैप्शन में लिखा, "मां और मालती।" एक और तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, "हैदराबाद हमने कर लिया"
प्रियंका का करियर
प्रियंका को हाल ही में निर्देशन इल्या नाइशुलर की "हेड्स ऑफ स्टेट" में देखा गया था, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह जल्द ही "सिटाडेल" के दूसरे सीजन और "द ब्लफ" में नजर आएंगी। कथित तौर पर प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म "लव एंड वॉर" में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Anushka Sen: Cannes में शिरकत कर चुकीं अनुष्का सेन ने मनाया 23वां जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें; फैंस ने दी बधाई..