दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तब वहां मौजूद पपराजी ने अभिनेत्री से आलिया भट्टी की प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल किया। हालांकि, प्रियंका ने मीडिया कर्मियों को कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बस हल्की-सा मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी और फिर कार में बैठ गईं। फैंस अभिनेत्रा का यह प्यारा सा रिएक्शन देखकर काफी खुश हैं। यही कारण है कि वह इस वीडियो को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ब्लू को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थीं। प्रियंका ने फ्लाइट की विंडो से तस्वीर क्लिक कर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई की पहली झलक को अपने फोन में कैद किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने कार से निकलते वक्त सड़क का वीडियो भी शूट कर पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मुंबई मेरी जान।"
यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ की 'फोन भूत' देख फूले नहीं समाए विक्की कौशल, बोले- मस्ती और पागलपन से है भरपूर