फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: जब आरआरआर की स्क्रीनिंग में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली के साथ वायरल हो रही तस्वीर

Thu, 30 Jan 2025 06:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा की एस एस राजामौली के साथ ली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब प्रियंका बहुत समय बाद उनकी फिल्म में काम करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स में आरआरआर की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया था। अब प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसके बाद उनकी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी के नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साल 2023 में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "इस भारतीय फिल्म के सफर में योगदान देने के लिए मैं कम से कम इतना तो कर ही सकती हूं, शुभकामनाएं और बधाई।

एसएस राजामौली के साथ कर रही हैं काम
प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 को साइन किया है। इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। SSMB 29 में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके आधिकारिक लॉन्च के अवसर पर एक पूजा समारोह का आयोजन किया गया था।

Salman Khan: सलमान खान ने की आशा भोसले और जनाई भोसले की तारीफ, बोले- 'ये गाना मेरी प्लेलिस्ट में पहले...'

विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द दिखेंगे पृथ्वीराज
पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी आने वाली फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' के निर्देशन की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पृथ्वीराज निर्देशन के अलावा एक अहम भूमिका निभाते हुए भी नजर आएंगे। 

Chhaava: विवाद के बाद विक्की कौशल की 'छावा' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, 'जाने तू' का टीजर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें