फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'काय रे रास्कला' का पोस्टर रिलीज

Fri, 09 Jun 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन पर्पल पेबल में बन रही मराठी फिल्म 'काय रे रास्कला' रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म पर्पल पेबल के बैनर तले बन रही दूसरी मराठी फिल्म है। इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। प्रियंका ने इसके पोस्टर को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ये 14 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

  Full steam ahead on @purplepebblepic's 2nd Marathi production #KaayReRascala - a hilarious family entertainer releasing July 14 @chopramm5 pic.twitter.com/boepEgQU6f — PRIYANKA (@priyankachopra) June 9, 2017


'काय रे रास्कला' के पोस्टर में दो लीड किरदारों के नाम लिखे हैं। इनमें से एक राजा और दूसरा गुड्डू का नाम है। साथ ही रिलीज डेट भी लिखी गई है।

फिल्म को आई गिरिधरन स्वामी ने डायरेक्ट किया है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। मराठी फिल्म  इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इससे पहले प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और क्रिटक्स को भी ये बहुत पसंद आई थी। यहां तक कि इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दूसरी फिल्म भी लोगों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें