प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
मेड इन इंडिया-
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और कृष्णा सड़क पर एक मैनहोल के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं, दरअसल इस मैनहोल के कवर पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-हैशटैग मेड इन इंडिया इसी के साथ उन्होंने इंडिया के फ्लैग की स्टीकर भी शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने पूरी आस्ती की टी-शर्ट, पैंट और काले जूते के ऊपर सफेद जर्सी पहनी थी। इसी के साथ ही उन्होंने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा, हुआ था और बड़े-बड़े झुमको के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। कृष्णा ने भी पीले रंग का आउटफिट के साथ जैकेट, लाल टोपी और गुलाबी जूते पहने हुए हैं।