फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका खुश नहीं हैं इरफान खान के साथ

Sun, 17 Aug 2014 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान के साथ खुश नहीं हैं। उनकी यह नाखुशी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साफ दिख गई।
विज्ञापन


अगर यह खबर सही है तो इरफान खान को बहुत दुख होगा। इरफान की ऐक्टिंग का लोहा अब दुनिया तक मानने लगी है और वह अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भारत का प्रमुख चेहरा हैं। परंतु चर्चा हो रही है कि प्रियंका चोपड़ा इरफान से बहुत ‘इंप्रेस’ नहीं हैं। बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से कवयित्री अमृता प्रीतम की जीवनी पर फिल्म बनाने की चर्चा जोरों पर है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में अमृता का रोल निभाने को तैयार हो गई हैं। परंतु उन्हें फिल्म के हीरो के रूप में इरफान खान के नाम पर आपत्ति है। इरफान को इस फिल्म में गीतकार साहिर लुधियानवी के रोल के लिए चुना जा रहा है।
विज्ञापन


दशकों से साहिर और अमृता का प्रेम साहित्यिक और सिनेमा जगत में चर्चा का विषय रहा है। इरफान कह चुके हैं वह इस फिल्म में साहिर का रोल निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। लेकिन प्रियंका के इरादे कुछ और लग रहे हैं।
विज्ञापन


इरफान और प्रियंका निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सात खून माफ’ में साथ काम कर चुके हैं, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। सूत्र कह रहे हैं कि शायद यही कारण है कि प्रियंका ने निर्माता-निर्देशकों से कहा है कि वह इरफान की जगह किसी बड़े ‘खान’ को लें। अब उनका इशारा किसकी तरफ है प्रियंका ही बताएं तो बेहतर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें