प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और निक जोनस की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका गले में एक अजगर को डाले खुशी से तस्वीरें खिंचवातीं नजर आ रही हैं। हालांकि, इन लेटेस्ट तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अजगर के साथ है। यह तस्वीरें बताती हैं कि प्रियंका को अजगर के साथ तस्वीरें खिंचवाने का काफी पुराना शौक रहा है।
प्रियंका का खास वीडियो
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका मजाक में कहती हैं, 'यह लाल है' निक कहते हैं- 'ज्वेलरी बहुत पसंद आई बेब', फिर प्रियंका कहती हैं- धन्यवाद। यह एक नया सर्पेंटी है।' इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'यहां एक थीम पर ध्यान दें... यह बहुत ही सटल है।'
यह भी पढ़ें: 'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी जवानों की दमदार कहानी, जोश में नजर आए अगस्त्य नंदा
प्रियंका का हालिया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस और बेटी मालती के साथ अपने टूर की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों और वीडियो का एक सिलसिला साझा करते हुए, प्रियंका ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'डैडी के साथ टूर पर जाना हमेशा अच्छा लगता है।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' (एक समुद्री डाकू की भूमिका में) में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'SSMB29' में महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: अपने 27वें जन्मदिन से एक दिन पहले अनन्या पांडे ने फैंस से की खास अपील, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी