प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने सभी करीबी लोगों के साथ मस्ती करती दिखीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनकी लाडली बेटी मालती, पति निक जोनस, मां मधु, बहन परिणीति चोपड़ा समेत कुछ और लोग दिखे थे। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी।'