काफी सिंपल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट लुक में प्रियंका काफी सिंपल और कम्फर्टेबल नजर आईं। उन्होंने डार्क ब्राउन को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें ऑफ-शोल्डर टॉप था। इसके साथ उन्होंने बेज कैप, ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन फ्लैट्स पहने थे।
वहीं निक जोनस ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखे। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ व्हाइट-एंड-ब्लैक चेकर्ड स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने थे। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए नजर आए।
‘वाराणसी’ से भारत में वापसी
फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए प्रियंका भारतीय भाषा की फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।
इस महीने की शुरुआत में, मेकर्स ने प्रियंका के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आईं। पोस्टर में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में गन पकड़े हुए और इंटेंस लुक में दिखीं।
फिल्म का ऑफिशियल टाइटल पहली बार 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद में हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट में अनाउंस किया गया था। उस समय फिल्म की शुरुआती झलक सिर्फ वहां मौजूद लोगों को दिखाई गई थी। बाद में 18 जुलाई को प्रियंका के जन्मदिन पर इसका पहला ग्लिम्प्स दुनियाभर में रिलीज किया गया।
ये भी पढ़ें- ‘बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था’, ‘रामायण’ के सेट पर म्यूजिक से पूरी एनर्जी बदल देते थे यश; एक्टर ने किया खुलासा