प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने नाश्ते की तस्वीर साझा की, जिसमें वह थेपला, नारियल की चटनी और आम के अचार का स्वाद ले रही थीं। सफेद बाथरोब में नाश्ते का आनंद लेते हुए, वह 90 के दशक की फिल्म 'गुलाम' का गाना 'आंखों से तूने ये क्या कर दिया' सुन रही थीं, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया है।
प्रियंका की शानदार तस्वीर
इस पोस्ट के बाद प्रियंका ने अपनी एक हॉट तस्वीर भी शेयर कीं, जिसमें ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ ब्लैक गॉगल्स में पोज देती नजर आईं। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने नॉट स्टाइल का सिल्वर नेकपीस भी पहना हुआ है। प्रियंका का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
प्रियंका का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी 'SSMB29' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें...