फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति के लिए अपने हाथों से बुना था स्वेटर, ऐसी थी निक की प्रतिक्रिया

Fri, 28 Apr 2023 09:12 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के लिए एक स्वेटर बुना था।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मचअवेटेड वेब सीरीज 'सिटाडेल' आज यानी 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। प्रियंका ने अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग देशों में जाकर सीरीज का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका ने निक के लिए बुना था स्वेटर
प्रियंका ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के लिए एक स्वेटर बुना था, जो निक की साइज से "सात गुना" बड़ा था। उसने कहा, "मुझे निक के साइज के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, जब उन्होंने स्वेटर को ट्राय किया तो उन्होंने कहा, 'ओह, यह प्यारा है', लेकिन वह उनकी साइज से काफी बड़ा था। प्रियंका समझ गई कि बुनाई उनके बस की बात नहीं है।

निक को लेकर कही यह बात
प्रियंका और निक की शादी को अब चार साल से ज्यादा हो चुके हैं। कपल एक बेटी के माता-पिता भी हैं।प्रियंका ने आगे बताया कि निक हर चीज में उनका साथ देते हैं। उन्होंने कहा, "यह समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन यह दो-तरफा सड़क है। आपको उस तरह का समर्थन देने वाले लोगों को प्यार और समर्थन देने में सक्षम होना चाहिए।

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'सिटाडेल'
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो द रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' आज रिलीज हो गई है। छह एपिसोड की इस सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर आज अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इसके बाद एक-एक एपिसोड को 26 मई तक हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लंदन में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Priyanka Chopra: हॉलीवुड डेब्यू को लेकर प्रियंका को सुननी पड़ी थी खरी-खोटी, बोलीं- कुछ तो लोग कहेंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें