पिछले साल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स 30 साल की उम्र में फ्रीज करा दिए थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया, 'मैंने अपने 30वें साल में ऐसा किया और अपने काम पर ध्यान लगाए रखा। ऐसा करने से मुझे स्वतंत्रता महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। इसके साथ ही, मुझे अपने जीवन में व्यक्ति से नहीं मिला था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ को आगे बढ़ा सकूं। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।'
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका ने यह भी बताया कि ऐसा करने की सलाह उन्हें उनकी मां मधु चोपड़ा ने दी थी, जो एक महिला डॉक्टर हैं। अभिनेत्री बोलीं, 'मेरी मां ने मुझसे यह कहा था और मैंने इसे अपने लिए भी किया था। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। लेकिन इस समय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप करिए। इसके बाद आप कितने भी लंबे समय तक काम कर सकते हैं, आपके एग्स उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें फ्रीज कराया था।'
The Big Bang Theory: 'द बिग बैंग थ्योरी' के पक्ष में आए प्रीतीश नंदी, बोले- न नेटफ्लिक्स और न ही शो है दोषी
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें