आप सोच रहें होंगे कि प्रियंका चोपड़ा और बिग बॉस 11 के बीच क्या कनेक्शन हो सकता है? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका और बिग बॉस 11 का सीधा कनेक्शन है। इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका की हमशक्ल नवप्रीत बांगा है।
हाल ही में यह खबर आई थी बिग बॉस के इस सीजन में प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नवप्रीत बांगा भी नजर आएंगी। नवप्रीत हूबहू दिखने में प्रियंका चोपड़ा की तरह हैं। इतना ही नहीं उनका स्टाइल भी एकदम प्रियंका की तरह ही है।
लेकिन नवप्रीत बांगा ने इस शो में आने से इंकार कर दिया है और इसके पीछे की वजह और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नवप्रीत ने बताया, 'मुझे एक लेख से पता चला कि शो के लिए मुझ पर विचार किया जा रहा है। मुझे फाइनल कॉल भी आई, वो चाहते थे कि मै इस पर विचार करूं लेकिन मैंने तुरंत मना कर दिया।'
उन्होंने कहा 'लोगों का मानना है कि बिग बॉस के लिए मुझे सिर्फ इसलिए जाना चाहिए क्योंकि मेरा चेहरा किसी से मैच करता हैं। मैं किस तरह दिखती हूं, सिर्फ इतना ही कहीं भी जाने का पर्याप्त कारण नहीं है। मैंने अपनी पहचान बनाईं है। मुझे नवप्रीत बांगा कहलाने पर गर्व है। मै नहीं चाहती लोग मुझे किसी और के नाम से याद करें, मैं जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं।'
Raise your Standards. Your life is the result of your standards... A lot of us are okay with having very little. Very little respect, very little pay, little love in your relationships, little efforts for your health.. etc. And if that is what you want...that is what you will always have. RAISE YOUR STANDARDS. DO NOT ACCEPT LESS THAN THE BEST FROM YOURSELF. You get what you make a MUST in your life, not your 'I SHOULD' do this.. ' I SHOULD' do that. DEMAND MORE. YOU ARE WORTH MORE. Demand more respect and demand more work from yourself and have a higher standard your physical health and how you EAT! Stop with the old patterns of ' well this is good enough' WHEN YOU ARE MEANT TO BE FUUUUUCKING GREAT! #DemandMore #RaiseYourStandards
A post shared by Navpreet Banga (@browngirllifts) on Jul 17, 2017 at 6:40pm PDT