फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के लिए पति निक जोनस ने किया ऐसा खास काम, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 12 Oct 2025 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Nick Jonas: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन आज प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति निक जोनस उनके लिए कुछ खास करते नजर आए।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। वह अपनी केमिस्ट्री से हमेशा दिखाते आए हैं कि वे कितने प्यारे कपल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें निक अपनी पत्नी प्रियंका के लिए कुछ खास करते नजर आए।
विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
आज कुछ ही देर पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों अपनी शानदार कार में बैठे नजर आए। इस दौरान निक हवाई अड्डे जाते समय प्रियंका के हेयरड्रेसर बने नजर आए। इस खास वीडियो में निक पत्नी प्रियंका के बालों का जूड़ा बनाते दिख रहे हैं। 

क्या खास है इस वीडियो में
प्रियंका वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'हम हवाई अड्डे जा रहे हैं, लाइव रिकॉर्डिंग कर रही हूं।" इस दौरान प्रियंका अपने पति निक की तारीफ करती हैं और कहती हैं, 'तुम इसमें बहुत अच्छे होते जा रहे हो।' वहीं इस वीडियो में निक जोनस कहते हैं कि वे एक साथ कई काम कर रहे हैं—प्रियंका के बाल बना रहे हैं और टीवी पर बेसबॉल मैच भी देख रहे हैं। प्रियंका हंसते हुए कहती हैं, 'दुनिया में सब ठीक है।'

यूजर्स के कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़े की केमिस्ट्री की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को आशीर्वाद मिले, आप दिखाते हैं कि सपने सच हो सकते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'निक ने एक शानदार और मजबूत महिला को चुना। एक और यूजर ने लिखा, 'प्यारी जोड़ी।'
विज्ञापन

प्रियंका का हालिया पोस्ट
शुक्रवार को प्रियंका ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि निक व्यस्त शेड्यूल के बावजूद करवा चौथ के लिए घर आए और उन्हें सरप्राइज दिया। प्रियंका ने लिखा, 'निक हर साल मेरे साथ करवा चौथ मनाने हैं। मेरी सास सरगी भेजती हैं और मेरी मां स्वादिष्ट खाना लाती हैं। मेरे सच्चे चांद, निक, तुम्हें हमेशा प्यार।'

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने फिल्मफेयर का शानदार वीडियो किया शेयर, SRK-काजोल-करण जौहर के साथ 90 के दशक की यादों का मनाया जश्न..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें