प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड में अपने कम बैक की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए मैरी कॉम अवतार में लौट आई हैं। प्रियंका ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका एक वॉल पेंटिंग अपने मैरी कॉम अवताहर में नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'बदलाव घर से शुरू होता है और मैं वायोकॉम 18 द्वारा मुंबई में इस वॉल पेंटिंग का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। मैं सोचती हूं कि सार्वजिक स्थलों पर दीवार पेंटिंग, ग्रैफिटी या म्यूरल के रूप में कला खुशी लाती है और हम सभी को अपने क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित करती है और हमारे आसपास की सुंदरता में योगदान देती है।'
प्रियंका ने आगे कहा, 'यह चकचक मुंबई, स्वच्छ भारत अभियान के प्रति काम करने को याद कराने में अपनी सेवा देता रहे।' बता दें कि प्रियंका ने साल 2014 में बायोपिक 'मैरी कॉम' में बॉक्सर का किरदार निभाया था।
Change begins at home and I'm proud to be featured as part of this wall art in Mumbai by @viacom18. I think art in public places in the form of wall paintings, graffiti or murals brings joy and drives all of us to keep the area clean and contribute to the beauty of our surroundings. May it serve as a gentle reminder to work towards a #ChakachakMumbai! #SwachhBharatAbhiyan A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 12, 2017 at 1:57am PDT