निक की पोस्ट पर प्रियंका का रिएक्शन
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक की शेयर की हुई तस्वीर को शेयर किया और निक को एक बड़ा सा डिजिटल किस इमोजी भेजा। यह तस्वीर हाल ही में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान की है। प्रियंका के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- एक फैन ने लिखा, 'वाह, क्या जोड़ी है'
- एक दूसरे फैन ने लिखा, 'प्यार हो तो ऐसा'
- एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी'
किस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। यह एक बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह प्रियंका की लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी होगी। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: फराह खान की अगली फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान? 'ओम शांति ओम' के निर्देशक ने रखी यह शर्त..