ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने फिल्मों में फाइट सीन, डांस और इमोशनल सीन किए हैं। हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि वह हमेशा से हर चीज में इतनी अच्छी नहीं थीं। उनके मुताबिक जब उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, तब वह डांस में 'बहुत खराब' थीं। इस बारे में उन्होंने बात की है।