फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को 'क्वीन' से हारने का कोई गम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की 'कैट फाइट' मशहूर है, लेकिन कुछ मौकों पर इस ट्रेंड में ट्विस्ट भी नजर आता है। ऐसा ही एक वाकया हाल में तब दिखा, जब कंगना रानौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और अवॉर्ड की दावेदार रहीं प्रियंका चोपड़ा उनकी तारीफ में जुट गईं। प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' को साल 2014 की सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक और लोकप्रिय फ़िल्म घोषित किया गया, लेकिन कंगना 'क्वीन' में अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार पाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना को बधाई

फिलहाल अमेरिका में मौज़ूद प्रियंका को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कंगना को बधाई देने के लिए ट्विटर को चुना।
प्रियंका ने लिखा, "मुझे हारना पसंद नहीं है, लेकिन इस बार किसी के पीछे बैठना होगा, तो वो आप होंगी कंगना।

बधाई हो। ये 'क्वीन' छोटे से शहर से है।"प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म 'फैशन' में साथ काम कर चुकी हैं।प्रियंका को 'फैशन' में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें