फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, निभाएंगी इस तरह का रोल

Tue, 17 Apr 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
सलमान खान मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी। अब खबर आ रही है कि भारत में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया है। जीहां इस खबर के साथ ही बॉलीवुड से करीब दो साल से दूर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म साइन कर ली है और प्रियंका जल्द ही शूटिंग के लिए विदेश जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रोमांस करते हुए नजर आएंगी। इस बात का जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। कुछ दिन पहले खबर थी कि इस फिल्म में सलमान के साथ फिर से कटरीना नजर आ सकती हैं। कटरीना अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर जिंदा है में सलमान खान के साथ नजर आई थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे, सलाम-ए-इश्क और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी 'गुंडे' भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी। प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।

4 of 5
bharat
‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए का रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान का लुक ‘मैने प्यार किया’ के प्रेम जैसा दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें