प्रियंका चोपड़ा त्योहारी सीजन का भरपूर आनंद ले रही हैं। दिवाली की पार्टी का आयोजन करने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ हैलोवीन मनाने में जुट गई हैं। हैलोवीन मनाने के लिए अभिनेत्री अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बाहर निकलीं। उनके आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके कॉस्ट्यूम का चुनाव काफी अनोखा है। प्रियंका ने निक और मालती के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा 'एक बहुत ही अनोखा मेल। एक काउबॉय, एक घोस्ट प्रिंसेस और 'किंग काइली'। सब मिलकर 'ट्रिक-ऑर-ट्रीट' के लिए निकले हैं। हैलोवीन की सभी को शुभकामनाएं! दिवालीवीन सीजन आ गया है।'
विज्ञापन
3 of 5
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कैसा है प्रियंका के परिवार का आउटफिट?
इस मौके पर, प्रियंका ने काइली जेनर के मशहूर 'किंग काइली' लुक को अपनाया। उन्होंने लंबे गुलाबी बाल (विग), काली बीनी (टोपी), बड़े सनग्लासेस, काला क्रॉप टॉप और उसके साथ मैचिंग जैकेट व ट्राउजर पहना। वहीं, निक ने काउबॉय का रूप धारण किया। उन्होंने सफेद काउबॉय हैट, भूरे रंग की साबर जैकेट, डार्क जींस और भूरे बूट पहने। उनकी बेटी मालती मैरी एक भूतिया राजकुमारी के रूप में बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने केप वाला सफेद गाउन, सफेद विग और दिल के आकार के सनग्लासेस पहने।
4 of 5
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की इंस्टा स्टोरी में क्या है?
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'उन सभी मिलेनियल माताओं को हैलोवीन की शुभकामनाएं, जो पूरी रात बच्चों से कहती रहेंगी कि 'सिर्फ एक ही लेना' और 'क्या तुमने थैंक यू कहा?''