सोनम बाजवा ने किया रिएक्ट
इस मामले पर सोनम बाजवा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका राघव चड्ढा के लिए सपोर्ट करना है। राघव के इस वीडियो पर सोनम बाजवा ने भी रिएक्ट किया और कमेंट में ताली वाले इमोजी के जरिए उनका समर्थन जताया।
उनका यह छोटा सा रिएक्शन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा। इससे पहले ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी राघव के सपोर्ट में कमेंट कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट
बता दें कि सोनम बाजवा आखिरी बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आईं थीं। उन्होंने इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ यानी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की पत्नी मंजीत का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।