फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा के सपोर्ट में आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन

Sat, 04 Apr 2026 06:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। जिसके बाद से ही राघव सुर्खियों में हैं। अब इस मामले पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा के पति और सांसद राघव चड्ढा पर गाज गिरी है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

राघव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जवाबी वीडियो 

विज्ञापन

इन सब का जवाब देते हुए राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। आम आदमी को मेरा संदेश।’ इसके बाद से ही राघव सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कई लोग आप के इस फैसले के बाद राघव चड्ढा के समर्थन में सामने आए हैं, क्योंकि वे सदन में मिडिल क्लास आदमी के हक में बात करते आए हैं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट
इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका अपने जीजू राघव चड्ढा के लिए सपोर्ट है। राघव के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया और कमेंट में ताली और दिल वाले इमोजी के जरिए उनका समर्थन जताया। उनका यह छोटा सा रिएक्शन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा।

प्रियंका चोपड़ा के जीजू हैं राघव चड्ढा
बता दें कि राघव चड्ढा की शादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। ऐसे में प्रियंका का यह सपोर्ट सिर्फ पब्लिक नहीं बल्कि फैमिली बॉन्ड भी दिखाता है। अब यह मामला सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड और सोशल मीडिया में भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें