निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज पर कपल की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट और जींस के ऊपर ब्लैक जैकेट पहनी हुई है। वहीं, निक भी अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा से ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली तस्वीर में प्रियंका और निक की पीठ नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और समुद्र किनारे टहल रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे मौजूद कुत्तों को देख रहे हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के सैन डिएगो डेल मार बीच की हैं जिसे TMZ ने क्लिक किया है। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : insta/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने बेहद ही शानदार अंदाज मे राजस्थान के उम्मेद भवन में सात फेरे लिए थे। प्रियंका अपने पति निक से 10 साल बड़ी हैं लेकिन फिर भी दोनों की केमिस्ट्री हर किसी का दिल जीत लेती है। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजम प्राइम की सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस 'द मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी।