बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को एक दूसरे संग शादी रचाने का लाइसेंस मिल गया है। बगैर इस लाइसेंस के दानों की शादी अवैध मानी जाती। गौरतलब है कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं। शादी के बाद इसी लाइसेंस को दोनों अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी को वैध माना जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह दोनों ब्रेवरी हिल्स कोर्ट हाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक इस साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंधेंगे।