फैंस को 'अंदाज' फिल्म की आई याद
फैंस इस फोटो को देखकर काफी खुश हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘अंदाज' वापस आ गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स एक साथ।’ एक और फैन ने मजाक में लिखा, ‘बस अक्षय कुमार की कमी है,’ वहीं किसी ने लिखा, ‘प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’
'अंदाज' फिल्म के बारे में
'अंदाज' 2003 की एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था और सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम रोल में थे। यह फिल्म लारा दत्ता की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
अगर आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा आठ साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म में पौराणिक कहानियों और साइंस फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा और इसे अप्रैल 2027 में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाया