'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अपनी अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन को लेने का मन तो बना लिया और दोनों से बात भी लेकिन मामला यहां खत्म नहीं हो गया। सूत्रों के अनुसार दोनों कलाकार को स्क्रिप्ट अच्छी लगी है मगर वे हिचक रहे हैं। वजह है दोनों का अतीत। असल में दोनों ऐक्टर साथ काम करते हुए कभी सहज नहीं रहे हैं और उनमें दोस्ती भी नहीं रही है।
बात पुरानी है जिन दिनों ये दोनों सितारे साल 2005 में आई फिल्म 'ब्लफमास्टर' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर हुई थी। उन दिनों अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हुआ था और वह उनके साथ अधिक फिल्में करना चाहते थे। 'ब्लफमास्टर' के लिए ऐश्वर्या की बात बन गई थी कि तभी प्रियंका ने निर्देशक रोहन सिप्पी से दोस्ती करके फिल्म में एंट्री ले ली और अभिषेक उनसे नाराज हो गए।
हालांकि उन दिनों प्रियंका आज की तरह बड़ी स्टार नहीं थीं। हालांकि बीच में दोनों ने फिल्म 'दोस्ताना' की थी मगर निर्माता करन जौहर की वजह से। इसके अलावा ये दोनों सितारे सार्वजनिक कार्यक्रम मंचों पर भी साथ आने से बचते रहे हैं।