फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस को लेकर उड़े मजाक पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब

Wed, 31 May 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इसी वजह से वो इन दिनों बर्लिन पहुंची हुई हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समय विदेश दौरे पर हैं और वो भी बर्लिन में ही मौजूद हैं। ऐसे में जब प्रियंका को इस बात का पता चला तो वो पीएम से मिलने पहुंच गईं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की जिसमें उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। फोटो शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
विज्ञापन

    Was such a lovely coincidence to be in #berlin🇩🇪 at the same time as the Prime Minister. Thank you @narendramodi Sir for taking the time from your packed schedule to meet me this morning. 🇮🇳 A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 1:04am PDT

उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। खासकर उनकी टांगों को लेकर लोग मजाक बनाने लगे। एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि शायद आप एक इंटरनेशनल स्टार होंगी लेकिन कम से कम हमारे पीएम मोदी जी के सामने तो थोड़ी रिस्पेक्ट दिखाइए। जरा उनके सामने अपने बैठने का ढंग देखिए। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप हमारे देश के पीएम के साथ बैठी थीं, आपको इस दौरान अपने पैर ढकने चाहिए थे।
विज्ञापन


ये मामला अभी थमा नहीं था कि प्रियंका भी मैदान में उतर आईं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। प्रियंका ने आज तड़के ही अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन दोनों के पैर नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके इस कैप्शन ने लोगों की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

    Legs for days.... #itsthegenes with @madhuchopra nights out in #Berlin #beingbaywatch A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 4:23pm PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें