फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज, पुराने कॉमेडी अंदाज में नजर आए अक्षय कुमार

Thu, 26 Feb 2026 01:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla New Song Release: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना आज रिलीज हुआ है। यहां देखिए किस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार और कैसा है यह गाना…
विज्ञापन
भूत बंगला का पहला गाना रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ‘भूत बंगला’ से 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म को लेकर घोषणा के बाद से ही काफी बज बना हुआ है। अब आज फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज हुआ है। पागलपंती से भरपूर इस गाने में अक्षय कुमार का पुराना कॉमिक अंदाज नजर आ रहा है।

बंगला से आया पहला गाना

विज्ञापन

फैंस के उत्साह को और भी बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है। यह एक हाई-स्पिरिटेड गाना है, जिसमें अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नर आ रहे हैं।
 




पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना, फिल्म की इस मजेदार दुनिया की एक शानदार झलक पेश करता है। फिल्म की बीट जहां डांस वाली है, वहीं अक्षय कुमार का अंदाज और एक्टिंग आपको हंसाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन


इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वॉल्यूम बढ़ाओ। बंगला से पहला गाना आ चुका है और इस गाने का भूत सबपर चढ़ेगा।’ गाने में अक्षय कुमार भूतिया दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच बड़े आराम से खड़े और डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

प्रीतम ने दिया है संगीत
प्रीतम के संगीत से सजे इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। जबकि इसे गाया अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने है। इसमें मेलो डी द्वारा लिखा और परफॉर्म किया गया एक रैप सुनाई देता है। 

विज्ञापन

भूत बंगला में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर पेश कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सरीखे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें