फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट जाने को मजबूर हुईं प्रिया प्रकाश, अदाओं से बनी थीं रातोंरात सुपरस्टार

Wed, 21 Feb 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priya
विज्ञापन
साउथ की एक फिल्म के सीन में अपनी मनमोहक अदाओं और चुलबुले अंदज के चलते रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनीं प्रिया प्रकाश आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने को मजबूर हुई थीं, जिसमें आज उन्हें बड़ी राहत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया प्रकाश वारियर पर हुए सभी मामलों को लंबित रखते हुए अगली सुनवाई तक मामला टाल दिया है। जानिए क्या था मामला..
विज्ञापन
Trending Videos

मालूम हो कि एक सुमदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के एक गाने ‘मणिका मालाराया पूवी’ से उनकी धार्मिक भावना आहत हुईं हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार की गई थी, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया था।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में 18 वर्षीया अभिनेत्री प्रिया ने कहा था कि उन पर किसी तरह की आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया जाए। याचिका में कहा गया कि हैदराबाद में गत 14 फरवरी को उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। उसी दिन रजा अकादमी के सचिव ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिकायत में उस गाने के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। प्रिया का कहना है कि गाने को तोड़मरोड़ कर और गलत विश्लेषण कर उनके खिलाफ कई समूहों ने आपराधिक शिकायत की है। प्रिया ने कहा है कि मुकदमा दर्ज होने से जीने का अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें