फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा के पूर्व पति की तीसरी WIFE हैं प्रिया सचदेव, यशराज की फिल्म के अलावा रह चुकीं हैं टॉप मॉडल

Wed, 21 Feb 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
=
बॉलीवुड में रिश्तें पानी के बुलबुले की तरह अस्थायी होते हैं। ब्रेकअप-पैचअप की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं। मगर इन स्टार्स की शादियां भी ज्यादा दिन नहीं चलती। ऐसे में दूसरी-तीसरी शादी करना भी आम बात है। आज बात करेंगे टॉप मॉडल-एक्ट्रेस रह चुकी प्रिया सचदेव की। करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड संजय कपूर की तीसरी वाइफ बनकर चर्चा में आईं प्रिया आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं प्रिया का जन्म दिल्ली में हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
21 फरवरी 1976 को जन्मीं प्रिया के फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म 'नील एंड निक्की' से हुई थी। जहां वे उदय चोपड़ा और तनीषा चटर्जी के साथ नजर आई थीं। मगर इस फिल्म ने उनके करियर में कोई फायदा नहीं दिया। लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स की स्टूडेंट रह चुकीं प्रिया टॉप मॉडल भी रह चुकीं हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म में भी काम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रिया सचदेव उस वक्त सुर्खियों में आईं जब 2017 में उन्होंने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति से दूसरी शादी कर ली। 13 अप्रैल 2017 को बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से प्रिया ने दिल्ली में तीसरी शादी की थी। प्रिया सचदेव संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं।

4 of 5
ये संजय कपूर की तीसरी तो प्रिया की दूसरी शादी है। संजय कपूर से शादी से पहले प्रिया भारतीय मूल के अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल की पत्नी थीं। 10 दिनों तक चलने वाली यह शाही शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। मगर साल 2011 में ये दोनों अलग हो गए थे। विक्रम से उनकी एक बेटी भी हैं। जिसका नाम सफिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya sachdev
कहा जाता है कि प्रिया और संजय 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया था। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय और प्रिया विवाह के बंधन में बंधे। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ अपने वैवाहिक जीवन में आई दरारों की असल वजह प्रिया सचदेव को बताया था। करिश्मा ने अपने केस में शिकायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं जिससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें