प्रिया प्रकाश वॉरियर एक ऐसी शख्सियत हैं जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरात एक बेहतरीन सेलेब बना दिया। प्रिया ने सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन और आंखों की कला से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रिया प्रकाश की इन अदाओं को देखने के बाद लोगों का कहना था कि ये आंखें भारत के हर कोने में छा गई हैं। अपनी अदाओं से रातोंरात देश-दुनिया में छा जाने वाली प्रिया वॉरियर ने बीबीसी से खास बातचीत में अपनी कामयाबी के मंत्र साझा किए। उन्होंने बताया कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। प्रिया ने खूबसूरती से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर खुलकर बातें की।